फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor driver dies due to collision with truck, angry people block Sambhal road

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साएं लोगों ने संभल रोड पर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to collision with truck, angry people block Sambhal road
मैनाठेर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में संभल रोड पर नगलिया मशकूला के सामने मंगलवार सुबह चार बजे ईंटोें से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक अरविंद (20) की मौत हो गई। अरविंद नगलिया मशकूला निवासी था। इस हादसे से गुस्साएं परिजन और ग्रामीणों ने चालक के शव को दुर्घटनास्थल पर ही रख कर जाम लगा दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन

मैनाठेर के नगलिया मशकूला निवासी सतवीर सिंह का बेटा अरविंद मंगलवार सुबह भट्ठे से अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें भरकर मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली मुरादाबाद संभल रोड पर गांव से थोड़ा आगे पहुंची। इसी दौरान संभल से मुरादाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा गांव के पास हुआ था। जिस कारण परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल अरविंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां जाम लगाकर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हादसे की सूचना मिलने पर मैनाठेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान संभल रोड पर लंबा जाम भी भी लग गया। सुबह करीब 11 बजे परिजन कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed