फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   track crack on three place in railway zone

मंडल में तीन जगह चटकी पटरियां, मसूरी एक्सप्रेस को लगा झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
track crack on three place in railway zone
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को तीन अलग अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं। बालावाली और रायसी के बीच मसूरी एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। इसके अलावा कटघर यार्ड और नगरिया सादात और धनेटा के बीच भी ट्रैक चटका मिला है। ट्रेन संचालन बंद करवाने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से देहरादून जा रही थी। सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर ट्रेन बालावाली और रायसी के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन रुकवाकर ट्रैक की मरम्मत की गई। इस दौरान हावड़ा जम्मूतवी के बीच चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस रोक दी गई थी। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा कटघर यार्ड में सोमवार सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर ट्रैकमैन मतलूब ने रेल पटरी चटकी देखी तो तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने मिलते ही अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी गई। इस दौरान किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, छपरा दिल्ली स्पेशल ट्रेन और एक मालगाड़ी बीच में रोक दी गई। ट्रैक ठीक करने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा नगरिया सादात और धनेटा के बीच सोमवार सुबह की- मैन डीसी राणा ने पटरी चटकी देखी तो स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इस दौरान राज्यरानी और एक मालगाड़ी बीच में रोक दी गई। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed