{"_id":"5da8d4ed8ebc3e013b286971","slug":"track-break-city-news-mbd326171515","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल फिर चटकी पटरी, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल फिर चटकी पटरी, बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक और नगरिया सादात के बीच मंगलवार सुबह रेल पटरी चटक गई। टीआरडी ने ट्रैक चटका देखा तो स्टेशन मास्टर को तुरंत इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया गया। गनीमत रही कि कुछ देर बाद यहां एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।
सुबह दस बजकर 55 मिनट पर टीआरडी महेंद्र सिंह ने नगरिया सादात स्टेशन मास्टर को सूचना देकर बताया कि ट्रैक चटका हुआ है। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी और ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया गया। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी गई। साढ़े ग्यारह बजे के बाद ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। इस दौरान जम्मूतवी गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।