फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tourists vehicles stopped in Nainital many people of Moradabad stuck in jam

नैनीताल जाकर सुकून की सांस लेना चाहते हैं तो सावधान, कहीं कार में न मनाना पड़े वीकेंड

Thu, 06 Jun 2019 10:26 PM IST
Vikas Kumar निशांत खनी, अमर उजाला, मुरादाबाद
निशांत खनी, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
tourists vehicles stopped in Nainital many people of Moradabad stuck in jam
काठगोदाम में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां और भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नैनीताल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल इरादा बदलने में ही समझदारी है। नैनीताल पर्यटकों से पैक है। पार्किंग और होटल में जगह नहीं है। गुरुवार को भी काठगोदाम से नैनीताल जाने वाले मार्ग पर कई किमी घंटों जाम लगने से पुलिस ने नैनीताल शहर में वाहनों पर इंट्री पर रोक लगा दी है। मसलन, बाइक सवार लोगों को नैनीताल नहीं जाने दिया जा रहा है। मुरादाबाद एवं आसपास के कई पर्यटकों को जाम में फंसने से परेशानी झेलनी पड़ी है। कइयों को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा है।

विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हैं। सूरज आग उगल रहा और पारा 44 डिग्री के आसपास है। लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। मुरादाबाद के नजदीकी हिल स्टेशनों में नैनीताल है। मुरादाबाद एवं आसपास जिलों के अधिकतर लोग छुट्टियां मनाने नैनीताल, रामनगर, भीमताल की तरफ जा रहे हैं। बुधवार को ईद के बाद मुरादाबाद के दर्जनों परिवार नैनीताल गए हैं। कई लोग गुरुवार को नैनीताल और रामनगर के लिए निकले हैं। बुधवार और गुरुवार को नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद के पास रहने वाले फिरोज खान बताते हैं, सपरिवार नैनीताल घूमने निकले। लेकिन, रास्ते से लौटना पड़ा है। फिरोज बताते हैं, काठगोदाम से नैनीताल तक जाम लगा रहा। घंटों जाम में फंसने के बाद ज्योलीकोट के पास पुलिस ने वापस लौटने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि नैनीताल से पांच किमी पहले ही वाहनों की इंट्री रोकी जा रही है। वहां से पैदल या फिर लोकल वाहनों से नैनीताल भेजा जा रहा है। फिरोज के मुताबिक उनके साथ कई पर्यटक आधे रास्ते से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने कालाढूंगी से नैनीताल और भवाली से नैनीताल वाले रूट पर भी वाहनों के नैनीताल पहुंचने पर रोक लगा दी है। वाहनों को कई किमी पहले पार्किंग कराया जा रहा है। दोपहिया वाहनों तक को नहीं जाने दिया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों की आईडी और लाइसेंस चेक किया जा रहा है। नैनीताल एवं आसपास के लोकल लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। लाइनपार निवासी राहुल शर्मा बताते हैं, उनके परिचित नैनीताल गए हैं। घंटों जाम में फंसने के बाद रात को होटल में कमरा ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी है। होटल फुल होने से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। नैनीताल पुलिस की ओर से शनिवार और रविवार को भी नैनीताल में काफी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटकों को इसको लेकर अलर्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed