{"_id":"5f25d4528ebc3e63af6cb7d4","slug":"three-prisioners-try-to-run-from-temporary-jail-city-news-mbd3578267124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल से तीन बंदियों ने की भागने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेल से तीन बंदियों ने की भागने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एमपीएस में बनाई गई अस्थायी जेल से शनिवार शाम फिर तीन बंदियों ने भागने की कोशिश की। एक बंदी पेड़ के सहारे दीवार पर चढ़ गया और बाहर की ओर कूद गया। जिसे सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने दौड़कर पकड़ लिया, जबकि दो बंदी पेड़ पर चढ़ नहीं सके।
कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली रोड पर एमपीएस स्कूल में अस्थायी जेल बनाई गई है। जिसमें बंदियों को रखा गया है। इन बंदियों की सुरक्षा में पुलिस कर्मी, होमगार्ड और बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है। शनिवार शाम तीन बंदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया। एक बंदी पेड़ के सहारे दीवार पर चढ़ गया और वहां से बाहर की ओर कूद गया। जबकि दो बंदी पेड़ पर नहीं चढ़ पाए। ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी और होमगार्ड भी पहुंच गए। उन्होंने अस्थायी जेल से भागे बंदी को स्कूल की पीछे दबोच लिया। इसके बाद वापस जेल में ले गए। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि बंदी ने भागने की कोशिश की थी। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया है। इस मामले में जेल प्रशासन से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पहले भी भाग चुकी है एक बंदी
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर बनाई गई अस्थायी जेल से कुछ दिन पहले भी एक बंदी दीवार फांद कर भाग चुका है। ये बंदी मुरादाबाद से पैदल ही हरदोई पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस हरदोई गई थी और वहां से बंदी को पकड़कर लाई थी।