{"_id":"62781a41fa7aee7f2a4653b9","slug":"threats-to-blow-up-many-stations-including-moradabad-bareilly-haridwar-city-news-mbd427355077","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार, बरेली, रुड़की, ऋषिकेश, काठगोदाम के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार, बरेली, रुड़की, ऋषिकेश, काठगोदाम के ध्यानार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
मुरादाबाद। रेलवे को एक पत्र के जरिये मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह पत्र रविवार को मुरादाबाद मंडल के रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को प्राप्त हुआ है। पत्र भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताया है। पत्र में 21 मई को कई रेलवे स्टेशनों, 23 मई को धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है।
हालांकि इस प्रकार के पत्र रेलवे को पहले भी मिलते रहे हैं। हाल ही में ऐसे एक मामले में जीआरपी ने सहरानपुर में एक शरारती तत्व को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बार फिर ऐसे पत्र के मिलने से आरपीएफ और जीआरपी हाई अलर्ट पर हैं। रुड़की की टीम ने डीआरएम अजय नंदन को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। पत्र में 21 मई को मुरादाबाद, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम और बरेली रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। इसके अलावा 23 मई को उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों जैसे मंशा देवी, हरकी पैड़ी पर भी हमला करने की चेतावनी दी गई है। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि रेलवे ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू करा दी है। जीआरपी और आरपीएफ पत्र पर डाकघर की मुहर की जांच कर रही हैं। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद अनुभाग के सभी थानों पर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।