फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There may be relief in weather from tomorrow

Moradabad News: मौसम में कल से मिल सकती है राहत, बादल छाने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
There may be relief in weather from tomorrow
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को बादल छा सकते हैं। मौसम में बदलाव का अनुमान है।
सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली थी। समय के साथ तपिश बढ़ती गई। तेज गर्म हवा झुलसा रही थी। शाम तक मौसम ऐसे ही गर्म रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 36 फीसदी थी और शाम को 24 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार से तापमान में बदलाव हो सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा आ रही है। इन हवाओं में नमी है। यदि बारिश नहीं भी होगी तो हवा नम हो जाएगी और इससे तापमान में गिरावट आएगी। तपिश में हल्का सुधार आएगा। हवा सामान्य से तेज रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed