फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no crowd of Kanwariyas on the highway, roadways buses and cars will keep running

Moradabad News: हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं, चलती रहेंगी रोडवेज बसें व कारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
There is no crowd of Kanwariyas on the highway, roadways buses and cars will keep running
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है, लेकिन अभी हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ न होने के चलते रोडवेज बसों और कारों को चलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। सावन के पहले सोमवार के लिए कांवड़ियों के कुछ ही जत्थे रवाना हुए हैं। इसलिए मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बसें चलती रहेंगी, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज, निजी बसों व कारों का संचालन भी हाईवे पर बंद कर दिया जाएगा और उन्हें बदले मार्ग से गुजारा जाएगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जनपद के 13 थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


भीड़ बढ़ने पर इन मार्गाें से गुजरेंगी बसें
मुरादाबाद से रोडवेज बसों के लिए बिजनौर-हरिद्वार का रूट
- मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी। इसके लिए प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी बस स्टैंड बनेगा। यहीं से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट धामपुर होते हुए वाहन बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।



मुरादाबाद से कार समेत हल्के वाहनों के लिए बिजनौर का रूट

- मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर जाएंगे और इसी मार्ग से वापसआएंगे। मुरादाबाद-नूरपुर, बिजनौर रोड पर कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर हल्के वाहन को भी ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटोर होकर बिजनौर के लिए चलाया जाएगा।



रामपुर से मुरादाबाद के लिए

- भारी वाहन, रोडवेज बस, ट्रक आदि वाया-शाहबाद, बिलारी होकर कटघर थाना क्षेत्र में आजाद नगर मोड़ पर बने अस्थायी बस अड्डे पर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे।



- मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए



मुरादाबाद से मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, होकर दिल्ली और मेरठ पहुंचेंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन मुरादाबाद से चलकर इसी मार्ग से दिल्ली व मेरठ की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।



- अमरोहा से बरेली के लिए



अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

- बिजनौर से रामपुर और बरेली के लिए

बिजनौर से बरेली और रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कॉलेज कट से ठाकुरद्वारा बाइपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होकर रामपुर व बरेली जाएंगे।




- बरेली से दिल्ली के लिए

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed