फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is a possibility of damage to potato, mustard crop due to heavy rains

तेज बारिश से आलू, सरसों की फसल को नुकसान के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of damage to potato, mustard crop due to heavy rains
मुरादाबाद। रविवार को हुई तेज बारिश से आलू और सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेत में पानी भरने से आलू में गलन पैदा होने का डर किसानों को सता रहा है, जबकि सरसों की फसल पर आया फूल गिरने से पैदावार गिर सकती है।
विज्ञापन

शनिवार की तरह रविवार को दिन में कई बार रुकरुक कर बूंदाबांदी होती रही, लेकिन शाम को तेज गरज के साथ जबर्दस्त बारिश हुई। करीब आधा घंटा मूसलाधार पानी बरसा। आसपास के गांवों में भी यही हाल रहा। ज्ञानपुर निवासी चरण सिंह, महावीर सिंह ने बताया कि सरसों की फसल पर आया फूल गिर गया है। गांव संदलपुर निवासी प्रदीप कुमार, नितिन कुमार, रविंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह ने बताया कि तेज बारिश में सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा आलू के खेतों में भी बारिश का पानी भरने से आलू के जमीन में ही गलने की आशंका है। किसानों का कहना है के आलू के पत्ते गलने लगते हैं झुलसा रोग लग सकता है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि उपनिदेशक जेपी चौधरी का कहना है कि यदि सरसों की फसल में फूल आया है तो तेज बारिश में नुकसान हो सकता है। आलू की फसल में यदि पानी भर गया हो तो नुकसान हो सकता है । किसान मौसम खुलते ही खेतों में भरा पानी निकाल दें। हालांकि अभी तक मंडल में कहीं से भी नुकसान की सूूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed