फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft by breaking the locks of the house

Moradabad News: मकान के ताले तोड़कर चोरी, फुटेज के जरिए पकड़े गए आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of the house
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार मोहन नगर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर एक लाख 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। मकान स्वामी से आस पड़ोस में लगे कैमरों की फुटेज के जरिए तीन चोरों की पहचान कर ली। जिसमें से दो आरोपी चोर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए हैं जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मझोला लाइनपार प्राइमरी स्कूल के सामने वाली गली मोहननगर निवासी अशोक कुमार ने लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी रोहित, जतिन और आकाश उर्फ तुल्लन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें अशोक कुमार ने बताया कि दो मई की रात वह अपने दूसरे मकान में सोने चला गया था। मोहन नगर स्थित मकान में ताला लगा था। रात में किसी समय चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और अलमारी से एक लाख 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। अगले दिन वह अशोक अपने मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और मकान के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आस पड़ोस के सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे आरोपी रोहित, जतिन और आकाश उर्फ तुल्लन की पहचान हुई। इसके बाद अशोक ने मोहल्ले के अन्य लोगों की मदद से रोहित और जतिन को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिए हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article