फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The youth of Rampur, who had gone from home for a feast, was strangled to death

दावत के लिए घर से गए रामपुर के युवक की गला घोंट कर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The youth of Rampur, who had gone from home for a feast, was strangled to death
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर अंडर पास के निकट रामपुर के एक युवक का शव रविवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गर्दन गमछे से कसी थी और माथे पर हल्की चोट का एक निशान भी था। युवक शनिवार की रात अपने मित्र के रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के कोतवाली टांडा के मोहल्ला टांडा बादली निवासी ताराचंद्र स्पेयर पार्ट्स विक्रेता है। उनके चार बच्चों (तीन पुत्र व एक पुत्री) में दूसरे नंबर का पुत्र हरिओम (18) कक्षा दस का छात्र था। हरिओम के तहेरे भाई राजेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम को हरिओम पड़ोस के मोहल्ले में मित्र अंकित के रिश्तेदार की शादी में दावत खाने की बात कह कर घर से मोतीनगर टांडा गया था। लेकिन रात नहीं लौटा। इससे परिवार वालों को काफी चिंता हुई। सुबह हरिओम का शव भोजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा से ताजपुर अंडर पास रेलवे लाइन के निकट सड़क किनारे पड़ा कुछ लोगों ने देखा। राहगीरों की सूचना पर भोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को देखा और उसकी पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड पर लिखे पते के माध्यम से इसकी सूचना रामपुर पुलिस को व मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर घटना की सूचना परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो हरिओम का शव पड़ा देख हतप्रभ रह गए। उसका गला उसी के गमछे से कसा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिओम की गला घोंट कर हत्या की पुष्टि हुई है। भोजपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी मृतक के पिता से बात हुई है। उन्होंने अपने बेटे हरिओम की हत्या की बात तो कही है लेकिन किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed