फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man and the girl created a ruckus at the fountain square

फव्वारा चौक पर प्रेमी युगल ने किया जमकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The young man and the girl created a ruckus at the fountain square
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के फव्वारा तिराहे पर देर रात युवक और युवती ने हंगामा किया। इस दौरान वह एक अधिवक्ता और उसकी बहन से भी भिड़ गए। पुलिसकर्मियों के साथ भी युवक ने अभद्रता की। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक किसी एक युवती के साथ बाइक से जा रहा था। फव्वारा तिराहे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बहन के साथ आ रहे एक अधिवक्ता की बाइक से टकरा गई। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवक और युवती ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में युवक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे निजी निजी मुचलके पर थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed