{"_id":"60f5e5c98ebc3e6d4115478e","slug":"the-third-phase-jee-mains-exam-will-start-from-today-city-news-mbd3963172151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी तीसरे चरण की जेईई मेंस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी तीसरे चरण की जेईई मेंस की परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित तीसरे चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए मुरादाबाद में दो केंद्र बनाए गए हैं। तीसरे चरण की परीक्षा 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन दोनों केंद्रों पर 562 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं।
जेईई मेंस की अप्रैल में होने वाली तीसरे चरण और मई माह में होने वाली चौथे चरण की परीक्षा कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई थी। मंगलवार से होने वाले तीसरे चरण की परीक्षा के लिए एमआईटी में पहली और दूसरी पाली के लिए 238-238 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि एसीटीसी कंप्यूटर सेंटर कांशीराम नगर में दोनों पालियों में 43-43 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एमआईटी के परीक्षा प्रभारी गणेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से छह बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। पहली पाली के लिए सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी, जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर में एक बजे से ढाई बजे तक विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में जा सकते हैं। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज कर दिया गया है। शारीरिक दूरी के पालन के लिए गोले बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को मास्क पहनने के अलावा सैनिटाइजर की छोटी शीशी और पानी की बोतल लेकर आनी है। बोतल पारदर्शी होनी अनिवार्य है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के धातु सामान नहीं पहनना है। मोटे सोल वाले जूते भी विद्यार्थी पहनकर नहीं आ सकते हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
एमआईटी परीक्षा केंद्र
तारीख पहली पाली दूसरी पाली
20 238 238
22 ----- 238
25 238 238
27 238 238
एसीटीसी कंप्यूटर सेंटर कांशीराम नगर परीक्षा केंद्र
तारीख पहली पाली दूसरी पाली
20 43 43
22 -- 30
25 30 30
27 30 30