{"_id":"66a04fc37ab74ed4bb0601f4","slug":"the-team-arrived-to-free-the-land-from-encroachment-in-nagfani-there-was-uproar-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-444875-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नागफनी में जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची टीम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नागफनी में जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची टीम, हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नागफनी थाना क्षेत्र में जमीन को कब्जे मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम को देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध होने के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा में एक जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। कोर्ट ने इस मामले में सिविल लाइंस निवासी सुभाष भटनागर के पक्ष में फैसला कर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। इस जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कब्जा कर रखा था। पुलिस टीम जमीन को कब्जा मुक्त कराने गई थी। सुभाष भटनागर भी साथ थे। टीम को देख वहां रहने वाले भड़क गए। यहां रहने वाले रामकिशोर, रामवती समेत अन्य लोगों ने बताया कि वर्षों से यहां रहे हैं।
उन्होंने कब्जा लेने पहुंचे लोगों पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि जमीन को को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। कोर्ट ने एक पक्ष में फैसला देते हुए कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। इसी मामले में पुलिस टीम पहुंची थी। कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।