{"_id":"6245fdbdadef0306663a7ab0","slug":"the-student-was-injured-by-shooting-looted-six-thousand-rupees-thakurdwara-news-mbd4232572120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर छात्र को किया घायल, छह हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर छात्र को किया घायल, छह हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगंज बुढ़ानपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज के पास गुरुवार सुबह लैपटॉप खरीदने के लिए बाइक से जा रहे छात्र को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश उससे छह हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदार और पासपास के लोगों ने घायल छात्र को भोजपुर पहुंचाया। यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम सकटपुरा निवासी अनिकेत इंजीनियरिंग का छात्र है।
उसके प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुवार सुबह लगभग दस बजे बाइक से उत्तराखंड के काशीपुर से लैपटॉप खरीदने के लिए जा रहा था। जब वह काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर एसएच स्टडी हॉल इंटर कॉलेज के नजदीक नहर के पास पहुंचा। आरोप है कि तभी करियांनगला गांव निवासी आरोपी ने अनिकेत की बाइक रुकवा ली और तमंचा दिखाकर उससे छह हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने अनिकेत के पेट के पास गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि कुछ रिश्तेदार व राहगीर मौके पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। इसके बाद रिश्तेदार और आसपास के लोग घायल युवक को उपचार के लिए भोजपुर ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
इस मामले में अनिकेत के पिता प्रमेंद्र सिंह ने आरोपी अभिषेक निवासी करियानंगला के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि अनिकेत के पिता प्रमेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।