फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Public Works Department is again making a mistake in the railing of the Gangan river bridge

गांगन नदी के पुल की रेलिंग में फिर खानापूर्ति कर रहा लोक निर्माण विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Public Works Department is again making a mistake in the railing of the Gangan river bridge
मुरादाबाद। गांगन नदी के टूटे हुए फुटपाथ और रेलिंग की मरम्मत में लोक निर्माण विभाग खानापूर्ति कर रहा है। पहले स्लैब के भीतर न धंसाकर फुटपाथ के ऊपर से ही रेलिंग बना दी गई थी, जोकि ज्यादा टिक न सकी। अब फुटपाथ को ऐसे ही जर्जर स्थिति में छोड़कर सड़क से रेलिंग निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क को आधार बनाकर लोनिवि ने दीवार की चिनाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

विभाग ने तर्क दिया है कि फिलहाल दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलिंग बनाई जा रही है। जल्द ही शासन को इस्टीमेट भेजकर स्लैब डालकर फुटपाथ निर्माण की अनुमति ली जाएगी। वहीं गांगन के आसपास स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस प्रकार ईंट की दीवार पुल पर बनाई जा रही है, उससे पुन:निर्माण को ठंडे बस्ते में डालने की योजना नजर आ रही है। गौरतलब है कि गांगन नदी के ऊपर नए पुल को बनाते समय सेतु निगम ने खानापूर्ति की थी। इसी कारण पुल की रेलिंग महज 11 वर्षों में ही धराशायी हो गई। लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के इंजीनियरों की जांच में यह मामला सामने आया था। वर्ष 2007 से 2010 के बीच गांगन नदी पर नए पुल का निर्माण किया गया था। इस दौरान पुल की रेलिंग और फुटपाथ स्लैब के आधार पर नहीं बनाए गए। फुटपाथ को बीम (लिंटरनुमा) बनाया गया। इसके बाद फुटपाथ पर ऊपर से ही रेलिंग चिनी गई। इसी कारण फुटपाथ और रेलिंग ज्यादा समय नहीं टिक सके। 18 सितंबर को पुल की रेलिंग और फुटपाथ का लगभग 30 मीटर हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था। लोनिवि ने पुल की सड़क से नई रेलिंग बनाना शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता ने स्लैब डालकर पुन:निर्माण के लिए शासन को इस्टीमेट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed