फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The only brother of three sisters died in a road accident.

Moradabad News: तीन बहनों के इकलाैते भाई की सड़क हादसे में माैत

Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The only brother of three sisters died in a road accident.
मृतक नितिन कुमार का फाइल फोटो
भोजपुर/सिरसवां दोराहा। भोजपुर क्षेत्र में घरेलू काम से निकले बाइक सवार नितिन कुमार (20) की अज्ञात वाहन की टक्कर से माैत हो गई। तीन बहनों के इकलाैते भाई की माैत से परिजन बेहाल हैं। वहीं बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से माता-पिता भी बदहवास हो गए हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नाै बजे ग्राम बहेड़ी ब्रह्मनान मोड़ के पास हुई। थाना भोजपुर के गांव धारक नगला निवासी नितिन कुमार घरेलू कामकाज के सिलसिले में बाइक से गांव मनकुआ मकसूदपुर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बहेड़ी ब्रह्मनान मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने नितिन की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गए। दुर्घटना की जानकारी पर माैके पर पहुंचे परिजन घायल नितिन को मुरादाबाद के हायर सेंटर लेकर पहुंचे। यहां भर्ती करने के बाद नितिन का इलाज भी किया गया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण डाॅक्टर नितिन की जान नहीं बचा सके। जवान इकलाैते बेटे नितिन की माैत की जानकारी पर पिता नन्हे सिंह, मां सुमन बदहवास हो गए। वहीं बहन काजल, प्रियांशी एवं सेजल का भी रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed