फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants robbed the family as hostages

आंगनबाड़ी वर्कर पर हथौड़े से हमला, लूटपाट, पति- ननदोई पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the family as hostages
लूट की वारदात में घायल महिला शाहिदा। साथ में खड़ीं बेटी और बेटा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नकाबपोश बदमाश बुधवार की देर रात को मझोला के मलकद्दा गांव में सफाई कर्मी के परिवार को बंधक बनाकर एक लाख की नकदी समेत छह लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान लूट ले गए। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने कर्मचारी की पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गुरुवार रात को ही पूरा प्रकरण अचानक उस समय बदल गया जब महिला ने इस मामले में अपने ही पति और ननदोई समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। देर रात पुलिस पति से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

घटना बुधवार की रात करीब एक बजे की है। गांव के बाहरी छोर पर फि दा हुसैन का दोमंजिला मकान है। फिदा हुसैन जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों फिदा हुसैन की ठाकुरद्वारा ब्लॉक में तैनाती है। जबकि फिदा हुसैन की पत्नी शाहिदा परवीन आंगनबाड़ी वर्कर है। बुधवार की रात फिदा हुसैन ठाकुरद्वारा में कार्यस्थल पर थे। जबकि उनकी पत्नी शाहिदा अपनी दोनों बेटियों और एक पुत्र के साथ घर में मौजूद थी। मकान के भूतल के हिस्से में शाहिदा और उनका बेटा रूशान हुसैन एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे दोनों बेटियां मंतशा (15) और शाइनी (10) दूसरे कमरे में थी। देर रात करीब एक बजे छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए 4 नकाबपोश बदमाश पहले फिदा हुसैन की दोनों बेटियों के कमरे में घुसे। वहां बदमाशों ने दोनों बहनों को जगा कर उनका मुंह और हाथ पैर दुपट्टे से बांध दिए । इसके बाद शाहिदा को जगाया।
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से पूछा कि गहने व रुपये कहां रखे है। धारदार हथियार वह तमंचे से लैस बदमाशों को देख सभी सहम गए और महिला जेवर व नकदी मकान के प्रथम तल पर बेड में होने की बात कही। महिला को साथ लेकर बदमाश मकान के प्रथम तल पर चढ़ गए। वहां पहुंचकर बदमाशों ने बेड से नकदी व जेवर निकाले और घर का दरवाजा खोल कर भाग गए। बदमाशों के भागते ही शाहिदा व उनके बच्चों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चीख पुकार सुनकर फिदा हुसैन का भाई सरफराज और अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घर में लूटपाट होने की जानकारी 112 को दी गई। लूटपाट की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। महिला ने अपने पति फिदा हुसैन, ननदोई नसीम निवासी पंडित नगला थाना कटघर और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आवाज और कपड़ों से उसने अपने पति और ननदोई की पहचान की है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे घटना क्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी ननदोई से हो चुका है विवाद
मुरादाबाद। महिला ने बताया कि ननदोई नसीम ने उसका व्हाट्सएप नंबर हैक कर लिया था। इसके बाद उसके नंबर से दूसरे लोगों को मैसेज किए। आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी नसीम ने उन मैसेज था प्रिंट निकालकर महिला के भाई को दिखाए थे। महिला का कहना है कि पति को भी ननदोई भड़का कर मेरे परिवार में झगड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed