फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The minister counted the merits of the government, blown away the Kovid rules.

मंत्री जी चार में कोरोना के एक साल फिर भी मास्क, सामाजिक दूरी का नहीं ख्याल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The minister counted the merits of the government, blown away the Kovid rules.
बिना मास्क के कार्यक्रम को संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया, लेकिन उपलब्धियां गिनाने में वह भूल गए गए कि चार में एक साल कोरोना के संक्रमण का भी था। वरना सामाजिक दूरी के साथ मास्क का इस्तेमाल करना वह नहीं भूलते। हैरत की बात यह रही कि न केवल प्रभारी मंत्री बल्कि विधायक रितेश गुप्ता, विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, जिला प्रभारी वाईपी सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान आदि भाजपा नेताओं ने सही तरीके से मास्क नहीं लगाए थे। केवल चेहरे से नीचे लटका रखे थे। न तो मुंह ढकाऔर न ही नाक। विडंबना यह है कि इनमें से कई कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होेने पर शुक्रवार को पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री ने संबोधित किया। इसके बाद जिगर मंच के सामने सरकारी योजनाओं की लगी प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया। यहां से निकलकर उन्होंने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित आखिरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों दौरान प्रभारी मंत्री, भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के चेहरों पर कहीं मास्क लटके रहे तो गायब रहे। मास्क ऐसे लटके थे कि इससे न तो मुंह ढके थे और न ही नाक। ये हाल तब है, जब देश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जब डीएम मास्क लगा सकते हैं तो आप क्यों नहीं
मुरादाबाद। पंचायत भवन, जिगर मंच, दिल्ली रोड स्थित होटल, सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रमों के दौरान प्रभारी मंत्री, भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। इन कार्यक्रमों में डीएम राकेश कुमार मास्क में ही दिखे। उनके एक पल को भी चेहरे से मास्क नहीं हटा। सवाल उठता है कि जब डीएम मास्क लगा सकते हैं तो जनप्रतिनिधि क्यों नहीं। इसे गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर हो चुके हैं पॉजिटिव फिर भी पार्षदों ने नहीं बरती सावधानी
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों, महिला विंग की पदाधिकारियों समेत योजनाओं की लाभार्थी मौजूद रहीं। अधिकांश पार्षद और महिला पदाधिकारी बिना मास्क दिखीं, जबकि कुछ पहले ही मेयर विनोद अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव आए थे।
बिगड़ रहे हालात, पीएम चेता रहे पर ये चेत नहीं रहे
मुरादाबाद। एक बार फिर से कोरोना विस्तार ले रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति आ रही है। देश के पीएम खुद इस बाबत लोगों को चेता रहे हैं पर जनप्रतिनिधि चेत ही नहीं रहे हैं। वे लगातार कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
कान में दर्द होने के कारण बस थोड़ी देर के लिए मास्क हटा लिया था। बाकी समय तो लगाए रखा। कोविड नियमों का वैसे हम पूरा पालन करते हैं। आगे और भी ध्यान रखेंगे - रितेश गुप्ता, विधायक

मास्क में सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। इसलिए थोड़ी देर के लिए ही मास्क हटाया था। मैने कॉटन के कुछ नए मास्क बनवाएं हैं। उनमें सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। अब उनका ही प्रयोग करूंगा- धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed