{"_id":"6af6284486d7e9d5780f59b7","slug":"the-metal-sheet-of-the-slide-is-missing-and-the-round-swing-is-tilted-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113638-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फिसलपटटी की टीन गायब, टेढ़ा पड़ा है राउंड झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फिसलपटटी की टीन गायब, टेढ़ा पड़ा है राउंड झूला
Fri, 13 Nov 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के अमरपुरकाशी गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पंचायतराज विभाग की ओर से इस उद्देश्य से आजाद खेल पार्क बनाया गया था कि ग्रामीण युवा इस पार्क में घूमेंगे, खेलेंगे और व्यायाम भी करेंगे। मात्र तीन साल की अवधि में ही यह पार्क उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है। पार्क की फिसलपट्टी की टीन गायब हो जाने और राउंड झूला टेढ़ा पड़ा होने की वजह से ग्रामीण युवाओं को इस खेल पार्क का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अमरपुरकाशी गांव में मनरेगा की तीन चौथाई धनराशि और ग्राम निधि की एक चौथाई धनराशि से वर्ष 2023 में यह आजाद खेल पार्क बनाया गया था। ग्राम पंचायत के प्रशासक विजयपाल सिंह के अनुसार पार्क तैयार होने में लगभग 12 लाख रुपये का खर्च आया था। वर्तमान में स्थिति यह है कि हाईवे से पार्क के गेट तक जाने वाला जो रास्ता है उस पर सफाई नहीं हुई है। रास्ते पर घास खड़ी होने के अलावा ग्रामीण महिलाओं द्वारा उपले भी पाथे जा रहे हैं।
इस पार्क के अंदर ग्रामीण युवाओं को खेलने के लिए कई तरह के झूले भी स्थापित किए गए थे और छोटे बच्चों को खेलने के लिए फिसलपट्टी भी बनाई गई थी। वर्तमान में इस फिसलपट्टी का मौके पर ढांचा खड़ा है जबकि फिसलने के लिए लगाई गई टीन गायब है। पार्क के पश्चिमी उत्तरी कोने पर जो राउंड झूला लगाया गया है वह भी एक साइड से उखड़कर टेढ़ा हो गया है जो झूलने के लायक नहीं बचा है। पार्क में बैडमिंटन खेलने का जो इलाका है उसमें अक्सर ग्रामीणों के पशु चरते रहते हैं।पार्क परिसर में खेलने के दौरान युवाओं को बैठने के लिए जो सीमेंट वाली कुर्सियां बनाई गईं वह भी टूट गई हैं। रात में पार्क में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट का पोल तो लगा हुआ है लेकिन उस पर लाइट नहीं जलती है। पार्क के मुख्य गेट और दीवारों की काफी समय से पुताई भी नहीं हुई है।