फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The married woman was thrown out of the house when her demand for a car was not met

Moradabad News: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 30 Apr 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 30 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house when her demand for a car was not met
कांठ। शहर में मकान और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कांठ के खादर क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता की शादी करीब 22 महीने पहले बिजनौर के शेरकोट के गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसके माता पिता ने शादी में अपनी हैसियत से भी ज्यादा दान दहेज देते हुई लगभग बीस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह इसी आस में सब कुछ सहती रही कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। मगर उसके प्रति इनका रवैया नहीं बदला। इसी दरमियान वह गर्भवती हो गई तो उसके पति ने उसे दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद भी यह लोग मकान और कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करते रहे। वह पुनः गर्भवती हुई तो इन्होंने कहा कि यदि बच्चे को जन्म देना है तो पहले मांग पूरी कराओ। आरोप है कि एक दिन उसका सगा व चचेरा देवर कमरे में घुस आए और इन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत की तो पति व ससुराल वालों ने उसे ही बुरा भला कहा और दो फरवरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 28 फरवरी को वह मायके में थी तो उसके पति व चचेरे देवर ने आकर मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed