{"_id":"616f1ee57b345077495ea83e","slug":"the-lineman-fixing-the-fault-got-scorched-due-to-electricity-city-news-mbd4067422112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन विद्युत होने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन विद्युत होने से झुलसा
विज्ञापन
संभल। गांव रुकनाबाद में शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन विद्युत आपूर्ति चालू होने से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें बिजलीघर के एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। जेई ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है तथा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
क्षेत्र के गांव रुकनाबाद में बारिश से फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बिजलीघर में इस मामले की शिकायत की थी। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात मोहल्ला माशूम अली निवासी लाइनमैन फुरकान फाल्ट को ठीक करने गए थे। बिजलीघर से शटडाउन लिया था। गांव रुकनाबाद सहित चार अन्य विद्युत लाइनों पर भी शटडाउन था। लाइनमैन फुरकान फाल्ट ठीक कर रहे थे कि तभी विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे लाइनमैन झुलस गया और नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। अब निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। साथी लाइनमैन ने बताया कि बिजलीघर गुन्नौर के एसएसओ ने शटडाउन पर ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
बिजलीघर के एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। शटडाउन होने के बाद भी उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी थी। लाइनमैन का उपचार चल रहा है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है तथा मामले में एसएसओ की लापरवाही की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विनोद कुमार, अवर अभियंता बिजलीघर गुन्नौर