फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The inspector's car dragged the bike for a long distance, two people including a student died

Moradabad News: बाइक को दूर तक घसीटते ले गई दरोगा की कार, छात्र समेत दो की माैत

Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The inspector's car dragged the bike for a long distance, two people including a student died
सुरजन नगर/ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। डिलारी-सुरजन नगर मार्ग पर तेज गति कार ने बाइक सवार सातवीं के छात्र व युवक को कुचल दिया। बिजनाैर के दरोगा की बताई जा रही कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में छात्र मोहम्मद सोहेल (14) की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि दूसरे घायल अरमान (20) ने अस्पताल में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव शेरपुर पट्टी उर्फ तालमपुर निवासी बब्बू खां का पुत्र मोहम्मद सोहेल (14) गांव के पास मलकपुर स्थित निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। जबकि बहादुर नगर निवासी अरमान (20) शेरपुर पट्टी में बाल कटिंग की दुकान चलाता था। शनिवार को बाइक से दोनों ग्राम लालापुर पीपलसाना गए थे। दोपहर के समय दोनों घर लौट रहे थे। डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर तालमपुर मोड़ पर डिलारी की तरफ से आई तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में सुहेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा लाया गया जहां से परिजन हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान अरमान ने भी दम तोड़ दिया। सुहेल की मां सलमा, भाई सलमान, बहन नर्गिस का रोते बिलखते बुरा हाल है। कार जनपद बिजनौर में तैनात दरोग़ा की बताई जा रही है। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल के अनुसार सुहेल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अरमान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। कार बिजनाैर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। कोतवाल के मुताबिक, यह कार दरोगा की है यह सुनने में आया है, अभी इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है। इस सिलसिले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed