{"_id":"605511338ebc3eda4d71ada8","slug":"the-gardener-s-death-of-the-commissioner-s-residence-city-news-mbd3835429186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर आवास के माली की मौत, एक दिन पहले लगा था टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर आवास के माली की मौत, एक दिन पहले लगा था टीका
विज्ञापन
मोहर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कमिश्नर आवास के माली की गुरुवार रात मौत हो गई। माली ने दिन में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। रात में सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमओ ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। सीएमओ के मुताबिक माली शुगर और सांस के मरीज थे। पोस्टमार्टम में माली के फेफड़े में पस और दिल फैला हुआ मिला।
हिमगिरि हरथला निवासी एमडीए कर्मी मोहर सिंह (53) की तैनाती कमिश्नर आवास पर माली के तौर पर थी। मोहर सिंह ने गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसके बाद वह घर चले गए। बेटे इंद्रपाल के मुताबिक घर पर आकर उन्होंने खाना गया। रात दस बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने इसकी सूचना कमिश्नर आवास पर दी। इसके बाद रात साढ़े ग्यारह बजे एंबुलेंस से लेकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी कक्ष में तैनात में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मच गया। शव को मोरचरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार सुबह डा. आरके सिंह, डा. राजीव सिंह, डा. अरुण कुमार के पैनल शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- मोहर सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है। वह शुगर और सांस के मरीज थे। पोस्टमार्टम में मोहर सिंह के फेफड़े में पस मिला था। साथ ही उनके दिल का साइज बढ़ा हुआ है। वह फैला हुआ था। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
- गुरुवार दिन में पिता ने जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था। रात में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। उन्हें शुगर की शिकायत थी। उन्हें पहेल भी कभी-कभी सांस लेने में परेशानी होती थी। - इंद्रपाल सिंह, मोहर सिंह का बेटा