फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The driver of the exporter accused of rape sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी निर्यातक के चालक को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The driver of the exporter accused of rape sent to jail
मुरादाबाद। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी निर्यातक के चालक को कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि तथ्यों और पीड़िताओं के बयान के आधार पर जल्द आरोपी निर्यातक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री हेमा खत्री ने पुलिस को बताया था कि वह 13 नवंबर की शाम सात बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम से घर लौट रही थीं। रेलवे स्टेशन के पास हमने देखा कि एक व्यक्ति अपनी लग्जरी कार में तीन बच्चियों को बैठा रहा था। उन्होंने आरोपी को गाड़ी समेत पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी कार चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम लोक बहादुर बताया था। मूलरूप से नेपाल निवासी लोक बहादुर कटघर क्षेत्र में रहता है और यहां एक निर्यातक का चालक है। इसके अलावा बच्चियों ने पूछताछ में बताया था कि चालक हमें अपनी गाड़ी में बैठाकर घर ले जाता है और वहां हमें अश्लील वीडियो दिखाता है। इसके बाद हमें नशा देकर हमारे साथ सोता है। बच्चियों ने अपने साथ गलत काम किए जाने की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे खड़े खड़े जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक और उसके मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी चालक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी को पॉक्सो कोर्ट प्रथम की अदालत में पेश किया। विशेष लोक अभियोजक पॉस्को एक्ट मनोज गुप्ता एवं मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी चालक का रिमांड थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया ,जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, एएसपी अनिल यादव ने बताया कि तथ्यों और बच्चियों के बयानों के आधार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed