फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city of Ayodhya resounded with the joyous cries of four princes.

Moradabad News: चार राजकुमारों की किलकारी से गूंज उठी अयोध्या नगरी

Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The city of Ayodhya resounded with the joyous cries of four princes.
कांठ। प्रशासन की ओर से गठित श्री रामलीला मंचन अस्थायी समिति की देखरेख में नगर में चल रहे श्री रामलीला के 117वें 18 दिवसीय मंचन के दूसरे दिन मंगलवार को नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में बने रंगमंच पर कलाकारों ने श्री राम जन्म, विद्या अध्ययन, खेल-आखेट का मंचन किया।
विज्ञापन

यहां श्री भोले बाबा आदर्श रामलीला-रासलीला नाटक कला मंडल चंदौसी के कलाकारों ने रंगमंच पर दिखाया कि राजा दशरथ की तीन रानियां होने के बाद भी कोई संतान नहीं थी, इसे लेकर हर अयोध्यावासी चिंतित था। सभी जतन करने के बाद अंत में गुरु वशिष्ठ के द्वारा पुत्रेष्टी यज्ञ किया। जिसके बाद राज महल में एक नहीं चार-चार राजकुमारों की किलकारी गूंज उठी। जिनमें नाम श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखे गए। चारों पुत्रों के कुछ बड़ा होने पर राजा दशरथ ने उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं कलाकारों ने रावण जन्म, सीता जन्म और खेल-आखेट आदि का मंचन भी किया। व्यवस्था में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज कुमार बिश्नोई, निर्देशक सुधीर कुमार बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, प्रदीप बिश्नोई, सनी बिश्नोई, इंद्रजीत सिंह बिश्नोई, सुशील नंबरदार, पिंटू बिश्नोई, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed