फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city got the gift of development of 66 crores

शहर को मिला 66 करोड़ के विकास का तोहफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The city got the gift of development of 66 crores
मुरादाबाद। शहर के नागरिकों को सोमवार 66 करोड़ रुपये के विकास कार्य की सौगात के साथ अटल घाट के रूप में नया पिकनिक स्पॉट भी मिल गया। नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ से अटल घाट और वहां लगी अटल प्रतिमा समेत 493.73 लाख रुपये के नौ विकास कार्यों का जहां वर्चुअल लोकार्पण किया वहीं लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट समेत 5129.03 लाख रुपये के 29 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए कटघर क्षेत्र के अटलघाट पर नगर निगम प्रशासन द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। वर्चुअल संवाद के माध्यम से समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद के लोगों की पीतलकारीगरी के वह कायल हैं। उन्होंने नगर निगम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किये गए खूबसूरत अटल घाट की मुक्त कंठ से सराहना भी की। कहा कि वह इस कार्य का लोकार्पण कर धन्य हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, आगरा के विधायक एवं मुरादाबाद के निकाय चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र खंडेलवाल, विशेष गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, श्यामविहारी शर्मा, कमल गुलाटी, हरीश प्रजापति, पार्षद विद्यासरन शर्मा, प्रभात सक्सेना, कुलदीप नारायण, पूनम बंसल, रानी सैनी, राजेश गुप्ता, योगेंद्र रस्तोगी, हेमराज सैनी, सुदेश शुक्ला, चंद्रशेखर शर्मा, नगर आयुक्त संजय चौहान, एडीएम सिटी आलोक कुमार, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अतुल कुमार, सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed