फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The arbitrariness of the tenants ends

Moradabad News: कोटेदारों की मनमानी खत्म, कहीं से भी उपभोक्ता ले सकेंगे खाद्यान्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of the tenants ends
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण को लेकर एआर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए मैसेज के बाद कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं को पोर्टेबिलिटी की सुविधा का लाभ नहीं देने का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएसओ ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने एआर की फटकार लगाने के साथ कोटेदारों को पोर्टेबिलिटी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से उपभोक्ता अब किसी भी कोटेदार के पास से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

जिल में 12 सितंबर से मुफ्त खाद्यान्न वितरण शुरू किया गया है जो 22 सितंबर तक जारी रहेगा। शासन का आदेश है कि कोई भी उपभोक्ता किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न पीओएस मशीन के माध्यम से इंट्री कराकर प्राप्त कर सकता है। लेकिन एक सप्ताह पहले कोटेदारों और संबंधित अधिकारियों के बने व्हाट्सएप ग्रुप पर एआरओ राहुलदीप गुप्ता ने एक मैसेज डाला था। जिसमें कोटेदारों को दूसरे कोटेदार के यहां के उपभोक्ताओं को राशन नहीं देने की बात कही गई थी। इस मैसेज के बाद से कोटेदारों ने दूसरे कोटे की दुकानों से पहुंचे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न देना बंद कर दिया था। इससे उपभोक्ता परेशान थे। अमर उजाला में उपभोक्ताओं की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसका डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने एआर की फटकार लगाई। जिसके बाद मैसेज डिलीट किया गया। डीएसओ ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पूर्व की तरह की पोर्टेबिलिटी योजना लागू है। कोई भी राशनकार्ड धारक उपभोक्ता अपना खाद्यान्न किसी भी कोटेदार के यहां से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed