फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused wanted in the trial was roaming around with a stolen bike and a firearm

चोरी की बाइक और तमंचा लेकर घूम रहा था मुकदमें वांछित आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused wanted in the trial was roaming around with a stolen bike and a firearm
कांठ (मुरादाबाद)। आबकारी एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा के साथ चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां सुुनवाई करने के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

कांठ पुलिस ने बीते 15 मई को थाना क्षेत्र के मुख्त्यारपुर नवादा गांव स्थित आशापुर कालोनी में छापेमारी कर स्मैक, गांजा, कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित शिवशंकर उर्फ शंकर भैया, शीशपाल सिंह, बलवीर सिंह, भारती, अंजलि, डिम्पी, हेमा, राजेश्वरी और मिथलेश को पकड़ा था। इस दौरान अजीत सिंह, सुदेश उर्फ रोनी व कमल पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसबीच मंगलवार की दोपहर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कांठ पुलिस ने वांछित आरोपी अजित सिंह को आशापुर कालोनी के तिराहे से पकड़ा, आरोपी बाइक पर सवार होकर कही जाने के फिराक में था। तलाशी के दौरान आरोपी अजीत के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि बरामद बाइक भी चोरी की है। अजित ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने बाइक को अमरोहा के जोया से चुराया था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर उसे कोर्ट में पेश की, जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed