{"_id":"60984e468ebc3ea2c45d3ae4","slug":"thakurdwara-kundarki-chc-to-set-up-oxygen-concentrator-will-increase-50-50-beds-city-news-mbd3885957104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा-कुंदरकी सीएचसी में लगेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बढेंगे 50-50 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा-कुंदरकी सीएचसी में लगेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बढेंगे 50-50 बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद बेड़ों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। ठाकुरद्वारा और कुंदरकी सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। साथ ही यहां 50-50 बेड बढ़ाए जाएंगे। दोनों अस्पताल 80-80 बेड के हो जाएंगे। वहीं छह सीएचसी में 20-20 बेड बढ़ाए जाएंगे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता शासन स्तर से कराई जाएगी।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। कोविड अस्पताल के बेड फुल चल रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए शनिवार को दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सीएचसी पर बेडों की संख्या बढ़ाने और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा मुहैया कराने की बात कही थी। इसके मद्देनजर तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सीएचसी पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठाकुरद्वारा और कुंदरकी पर 50-50 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। यहां मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अभी तक यहां 30-30 बेड की सुविधा है। ऐसे की बाकी छह सीएचसी पर 20-20 बेड बढ़ाए जाएंगे। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए ठाकुरद्वारा और कुंदरकी सीएचसी में 50-50 और बाकी छह सीएचसी पर 20-20 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। यहां मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भी सुविधा मिलेगी।