फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tension in Moradabad: Cow slaughter again near police station, angry mob beat up an accused

मुरादाबाद में तनाव: पुलिस चौकी के पास फिर गोकशी, गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को जमकर पीटा...हालत गंभीर

Mon, 30 Dec 2024 09:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

मंडी समिति चौकी के पास गोकशी कर रहे चार आरोपियों में से एक शाहेदीन को पकड़कर लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और केस दर्ज किया। यह चौकी क्षेत्र में गोकशी की तीसरी घटना है।

विज्ञापन
Tension in Moradabad: Cow slaughter again near police station, angry mob beat up an accused
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थाने की मंडी समिति चौकी के पास गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे आरोपियों को लोगों ने घेर लिया। तीन आरोपी मौके से भाग गए जबकि एक आरोपी शाहेदीन को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में शाहेदीन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी के पास गोकशी की यह तीसरी घटना सामने आई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे मंडी समिति परिसर में घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु को कुछ लोग घेरकर अंधेरे की ओर ले गए और उसको काट दिया। इसकी भनक लगते ही लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों को घेरने की कोशिश की। इसी बीच तीन आरोपी मौके से भाग निकले जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गया।

लोगों की सूचना पर ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन बताया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि शाहेदीन और उसके साथियों के खिलाफ गोकशी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मंडी समिति परिसर में बार बार हो रही गोकशी की घटनाएं

मंडी समिति परिसर में पिछले कुछ सालों में गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 12 मई को संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया था।

आरोपियों पर कार्रवाई करते मांग करते हुए मंडी समिति गेट पर जाम लगा दिया था। आरोपियों पर केस दर्ज होने के बाद ही लोग शांत हुए थे। इसके अलावा 2021 में 22 दिन के अंतराल में ही दो बार गोकशी की घटनाएं हुई थीं।

पिटाई करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

एसपी सिटी ने बताया कि मौके से जिस युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा है, उसकी हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। कहा कि अगर युवक के परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो पिटाई करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed