फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temperature falls due to rain

25 मिलीमीटर बारिश हुई, पारा 13 सामान्य से डिग्री सेल्सियस नीचे आया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
temperature falls due to rain
मुरादाबाद। आसमान में काले बादल छाने और फिर झमाझम बारिश होने से सोमवार को शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 25 मिलीमीटर बारिश होने से पारा 26 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मौसम में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पूरब दिशा से हवा में बंगाल की खाड़ी की नमी आने से तेज बारिश हुई है। अब इसका प्रभाव कम हो गया है। इसके कारण मंगलवार को मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 26 मई तक साफ मौसम साफ होने और तापमान बढ़ने का अनुमान है। मई के अंत तक एक बार लू आने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम में अब उतार-चढ़ाव का दौर अब चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। सात बजे तक आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से राहगीरों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सुबह 11 बजे तक खूब बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ होने लगा और धूप खिल गई। हालांकि सुबह में जब बारिश हो रही थी तो ठंडी हवा चलने से लोगों को सिरहन महसूस होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को हवा की गति पूरब दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही, बारिश 25 मिलीमीटर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed