फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teenager ran away after pushing female soldier was freed from sex racket

मुरादाबाद: महिला सिपाही को धक्का देकर भागी किशोरी, सेक्स रैकेट से मुक्त कराई थी, दो घंटे बाद मिली

Wed, 08 Jun 2022 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 09:16 PM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सिविल लाइंस में किशोरी एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। उसे दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
teenager ran away after pushing female soldier was freed from sex racket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला क्षेत्र में सेक्स रैकेट से मुक्त कराई एक किशोरी महिला सिपाही को धक्का देकर भाग गई। महिला सिपाही उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर वन स्टॉप सेंटर लौट रही थी। महिला सिपाही ने इस मामले की सूचना उच्च अफसरों को दी। हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज की एक संस्था की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने मझोला के जयंतीपुर में एक मकान में दबिश दी थी। यहां किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी जयंतीपुर निवासी अवतार, आलिम और संभल के चंदौसी निवासी जाहिद, नैनीताल के रामनगर निवासी आसमा और कटघर के मकबरा धोबी वाला फाटक निवासी मेहरुननिशा को गिरफ्तार किया था, जबकि मौके से दो किशोरियों भी मुक्त कराई गईं थीं। 
विज्ञापन


एक किशोरी उत्तराखंड के बाजपुर निवासी है, जबकि दूसरी मुगलपुरा क्षत्र की रहने वाली है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था, जबकि मौके से मुक्त कराई गईं दोनों किशोरी गांगन स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दी गई थीं। किशोरियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को मझोला थाने की दो महिला कांस्टेबल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने लेकर गई थीं। यहां से मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद एक सिपाही केस की विवेचना कर रहे सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम के कार्यालय चली गई थी, जबकि दूसरी सिपाही दोनों किशोरियों को लेकर ऑटो से गांगन तिराहा स्थित वन स्टॉप सेंटर जा रही थी।


 

मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास ऑटो रुकने पर बाजपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी नीचे उतर गई। उसके पीछे से सिपाही भी उतर गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने महिला सिपाही को धक्का दे दिया और भाग गई। महिला सिपाही ने दूसरी किशोरी को पकड़े रखा और फोन से उच्च अफसरों को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस हरकत में आ गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed