फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher arrested for murdering wife in Amroha

शिक्षक ने किया कत्ल: पत्नी को फावड़े से काटा, आपसी मनमुटाव ने उजड़ गया परिवार, ललित हुआ बेसहारा; पूरी कहानी

Sun, 23 Aug 2026 12:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 23 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा में शिक्षक ने पत्नी की गर्दन पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी गांव के प्रशासक का भाई है। कई दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Teacher arrested for murdering wife in Amroha
अमरोहा में रूबी हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में पति-पत्नी के विवाद में देहात थाना क्षेत्र के डाईडेरा गांव में शनिवार शाम एक शिक्षक ने पत्नी के गर्दन पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी गांव के प्रशासक का भाई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


प्रशासक सत्यप्रकाश सिंह का भाई रामौतार सिंह शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उसकी शादी 1999 में रुबी (45) से हुई थी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। अक्सर कहासुनी भी होती थी। 
विज्ञापन


दो दिन पहले पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद वह घर से चला गया था। शनिवार सुबह इकलौते बेटे ललित कुमार व भतीजे टिंकू के साथ अन्य परिजन उसे खोजकर घर ले आए। इसके बाद दोनों परीक्षा देने के लिए अलीगढ़ चले गए। परिजन अपने काम में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शाम सात बजे पति-पत्नी दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आपा खोते हुए पत्नी के गर्दन पर फावड़ा से वार कर दिया। पत्नी ने बचाव का प्रयास किया तो उसके हाथ में भी चोटें आईं। हमले में घायल पत्नी की कुछ देर बाद मौत हो गई। 
 

Teacher arrested for murdering wife in Amroha
अमरोहा में रूबी हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सूचना पर ग्रामीण व मायके के लोग पहुंच गए। मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इस बीच एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अवधभान भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

आपसी मनमुटाव ने उजड़ गया परिवार, मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी से ललित बेसहारा
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी मनमुटाव ने आखिरकार परिवार को पूरी तरह बिखेर दिया। डाईडेरा गांव निवासी रामौतार सिंह और उसकी पत्नी रूबी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रामौतार ने फावड़े से हमला कर रूबी की जान ले ली। वारदात के बाद रामौतार सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा, जबकि परिवार का इकलौता बेटा ललित कुमार माता-पिता दोनों से दूर हो गया।

Teacher arrested for murdering wife in Amroha
पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद
रामौतार और ग्राम प्रधान/प्रशासक सत्य प्रकाश सिंह सगे भाई हैं, लेकिन दोनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। घटना के बाद सत्य प्रकाश सिंह भी बेहद दुखी हैं। उन्हें अब अपने भतीजे ललित के भविष्य की चिंता सता रही है। एक तरफ मां की मौत का सदमा और दूसरी ओर पिता की गिरफ्तारी से ललित के सामने मुश्किल हालात खड़े हो गए हैं। घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
रूबी की हत्या की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग डाईडेरा गांव पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामौतार को पकड़कर थाने ले आई। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
 

रामौतार ने पत्नी रूबी की गर्दन पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी मौके से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अवधभान भदौरिया, सीओ नौगावां सादात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed