{"_id":"61390fd08ebc3e24c85b5390","slug":"tanker-hit-car-eight-people-from-nepal-injured-city-news-mbd401985869","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में टैंकर ने मारी टक्कर, नेपाल के आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में टैंकर ने मारी टक्कर, नेपाल के आठ लोग घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार सुबह कार और टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार नेपाल के आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार शिमला सब्जी की खेती करने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस का दावा है कि कैंटर में केमिकल लदा है। हालांकि दिन भर कैंटर में बारूद लदा होने की चर्चा रही।
पुलिस के मुताबिक, नेपाल निवासी रमेश परियार, उसकी पत्नी वोमस परियार, लीलाधर खत्री, प्रेमा, उसका पति जिवराज, निर्मला व उसकी बेटी पूरनिया शिमला में सब्जी की खेती करते हैं। सभी लोग एक कार में सवार होकर नेपाल से शिमला जा रहे थे।
बुधवार सुबह करीब चार बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र में फ्लाई ओवर पर इनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई।
इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उपचार कराने के बाद घायल चले गए। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि टैंकर में केमिकल लदा है। टैंकर को थाने में खड़ा करा दिया गया है।