फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   talaq occurred just three days after wedding In Moradabad

UP: सुहागरात मनाई और दूल्हा गायब... निकाह के तीन दिन बाद ही तीन तलाक; बिखर गई महिला की जिंदगी

Mon, 19 Jan 2026 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

मुरादाबाद में निकाह के तीन दिन बाद ही तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चौकी, थाने से सुनवाई न हुई। अब एसएसपी के आदेश पर आरोपी दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
talaq occurred just three days after wedding In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी इलाके से एक महिला के साथ धोखाधड़ी, प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला सामने आया है। चौकी क्षेत्र निवासी महिला निशा परवीन ने अपने पति और उसकी दो अन्य पत्नियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 20 दिसंबर 2025 को मझोला के आजादनगर निवासी मोहम्मद तसलीम से हुआ था। निकाह के तीसरे दिन ही पति उसे किराये के मकान पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही तीन शादियां कर चुका है और उससे चौथी शादी छिपाकर की गई थी। आरोप है कि तसलीम की दो अन्य पत्नियां हिना और चांदनी उसके साथ गाली-गलौज करती हैं और जान से मारने की धमकी देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति न तो उसके पास आया और न ही कोई खर्च दिया। आरोपी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और इंस्टाग्राम पर कॉल करने पर भी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर उसने रिश्ता खत्म कर दिया।
 

चौकी में सुनवाई नहीं, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पीड़िता का कहना है कि पहले पति से उसका एक बेटा है और अब दूसरे पति द्वारा दिए गए तलाक से उसका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उसने चौकी, थाने से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

 

बाद में एसएसपी से शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। इस मामले में मझोला थाना प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहम्मद तस्लीम और उसकी दो पत्नियों हिना व चांदनी के खिलाफ प्रताड़ना, तीन तलाक, धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed