फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   survillance officer treatens computer operator

सर्विलांस अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को धमकाया, बोले पुलिस से उठवा कर टांग तुड़वा दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
survillance officer treatens computer operator
मुरादाबाद। कोविड 19 की रोकथाम के लिए नामित सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी का एक ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ऑडियो में डा. प्रेमी सीएमओ कार्यालय में कोविड ड्यूटी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को कह रहे हैं...पांच मिनट में आओ वरना पुलिस से उठवाकर टांग तुड़वा दूंगा। दहशतजदा आपरेटर के पैर का आपरेशन हुआ है पर वह ढाई किमी पैदल चलकर ऑफिस पहुंचा। ऑडियो सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों से लेकर कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल पर तेजी से फैला। डा. प्रेमी के इस रवैये से इस काम में लगे कर्मचारियों में रोष है। उधर सीएमओ उनसे जवाब तलब करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत शशि भूषण कंप्यूटर आपरेटर है। शशि भूषण की कक्ष संख्या नौ में डाटा इंट्री में ड्यूटी है। कोविड 19 के सर्विलांस अधिकारी के तौर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके प्रेमी को नामित किया गया है। रविवार सुबह हेल्थ अर्बन कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार ने आपरेटर को फोन किया। आपरेटर को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। लॉकडाउन में वाहनों की आवाजाही बंद होने पर आपरेटर ने प्रमोद कुमार से गाड़ी भेजने का आग्रह किया। प्रमोद कुमार ने आपरेटर के आग्रह पर सर्विलांस अधिकारी डा. प्रेमी को फोन दे दिया। इस पर डा. प्रेमी की ओर से ऑडियो में आपरेटर को गाली दी गई है। आपरेटर से तुरंत पांच मिनट में सीएमओ आफिस बुलाया। गाली सुनने और पांच मिनट में सीएमओ कार्यालय आने पर असमर्थता जताने पर डा. प्रेमी ने आपरेटर को पुलिस भेजकर उठवाने और टांग तुड़वाने की धमकी दी।
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद आपरेटर से बात की गई तो उसने बताया कि शनिवार को देर रात तक ड्यूटी की थी। सुबह नौ बजे प्रमोद कुमार ने फोन कर बुलाया। आपरेटर ने बताया कि वह रामगंगा विहार में रहता है। लॉक डाउन में वाहन नहीं चल रहे थे। पैर का आपरेशन हुआ है। पैदल छह किमी आफिस नहीं जा सकता था। प्रमोद कुमार का फोन आने पर उसने सिटी कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विकास को गाड़ी लेकर भेजने का आग्रह किया। इतने में सर्विलांस अधिकारी ने प्रमोद कुमार के फोन पर ही उससे अभद्रता की। आफिस पहुंचने पर भी गालियां दी। इस बाबत सर्विलांस अधिकारी से का पक्ष जानने के लिए फोन किया, उन्होंने रिसीव नहीं किया। यदि वह बाद में भी अपना जवाब देना चाहें तो हम उसे भी प्रकाशित करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे रास्ते चला पैदल
इस डांट से खौफ खाया ऑपरेटर पैदल ही ऑफिस के लिए चल पड़ा। वह लगभग ढाई किमी पहुंच गया होगा तब उसे कार्यालय से भेजी गई गाड़ी मिली और वह उसमें सवार होकर ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि ऑफिस पहुंचने पर डा. प्रेमी ने फिर से उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
- वायरल ऑडियो मेरे पास भी आया। मैंने सुना। ऑडियो में अमर्यादित भाषा है। सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

इस समय काम का दबाव है और यदि कर्मचारी बहानेबाजी करेगा तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। सर्विलांस अधिकारी की गलत मंशा नहीं थी। दरअसल देहात क्षेत्र में फीडिंग का काम सही चल रहा है पर नगर क्षेत्र में आपरेटरों की बहानेबाजी से परेशानी हो रही है। बस यही रहा। इसे ज्यादा तूल देना सही नहीं है - राकेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed