{"_id":"602048a38ebc3ed19d77d44b","slug":"survey-of-38-birds-sent-samples-city-news-mbd378820193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: सर्वे में जुटी पशुपालन विभाग की टीम, जांच को भेजे पक्षियों के 38 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: सर्वे में जुटी पशुपालन विभाग की टीम, जांच को भेजे पक्षियों के 38 नमूने
Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बर्ड फ्लू प्रभावित छजलैट क्षेत्र में पशुपालन विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मुर्गी फार्म से पक्षियों के 38 नमूने जांच को भेजे हैं। उधर शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक कौवा घायल हालत में मिला था। पशुपालन विभाग की टीम ने उपचार के बाद उसका नमूना जांच को भेजा है।
पशु चिकित्साधिकारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक कौवा घायल हालत में मिला था। नाजिर की सूचना पर पशुपालन विभाग से सदर की टीम मौके पर भेजी। टीम ने कौवे की जांच की तो पता चला कि चोट लगी है। टीम ने उसका उपचार किया तो वह बिल्कुल ठीक हो गया। इसके बाद कौवे के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
उधर बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिलने के बाद छजलैट में पशुपालन विभाग की टीम की क्षेत्र के 10 किमी क्षेत्र में जांच पड़ताल में जुटी है। टीम ने आसपास के गांवों के दो मुर्गी फार्मो से एहतियातन मुर्गियों के 38 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। छजलैट पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कहीं से भी कोई बीमार पक्षी मिलने की सूचना नहीं है। मुर्गी फार्म में भी सभी पक्षी स्वस्थ हैं। नमूनों लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।