{"_id":"5873f8154f1c1b1729ba93f2","slug":"suicide-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मिली नहीं, पढ़ाई भी अटकी, डिप्रेशन में किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी मिली नहीं, पढ़ाई भी अटकी, डिप्रेशन में किया सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
suicide
मझोला थानाक्षेत्र की बैंक कालोनी में बीए फाइनल ईयर के छात्र ने मां के स्टाल से फंदा बनाया और पंखे पर लटककर जान दे दी। छात्र एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। कई बार प्रयास करने पर भी नौकरी न मिलने से वो डिप्रेशन में चल रहा था। यही उसकी आत्महत्या की वजह मानी जा रही है।
कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुशहालपुर स्थित बैंक कालोनी में झम्मन सिंह सैनी परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा कपिल सैनी (24) केजीके डिग्री कालेज से बीए फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार को वह घर पर अकेला था। इस दौरान माता-पिता बाजार गए थे।
देर शाम वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्य घर में घुसे तो कपिल का शव फंदे पर लटका मिला। कपिल का शव फंदे से नीचे उतारा गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएसआई मझोला नरेश कुमार ने बताया कि घर में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कपिल सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था, नौकरी न मिलने पर वह थोड़ा परेशान रहता था। अंदेशा है कि इसी वजह से उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।