{"_id":"5c24d213bdec2256ce081641","slug":"suhail-was-taking-online-training-of-bomb-making-from-is-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस आतंकियों से बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहा था सुहैल, कर चुका था दो विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस आतंकियों से बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहा था सुहैल, कर चुका था दो विस्फोट
Thu, 27 Dec 2018 06:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
एनआईए और एटीएस की टीम ने छापेमारी के दौरान बरामद किए थे हथियार और गोला बारूद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए और एटीएस की छापेमारी के दौरान हत्थे चढ़ा मुफ्ती सुहैल आईएसआईएस के आतंकियों से बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग लेता था। इतना ही नहीं बम तैयार करना और सीखने के लिए कुछ वीडियो भी भेजी जाती थीं। सुहैल दो बम तैयार कर विस्फोट भी कर चुका था। इन विस्फोटों की उसने वीडियो भी बनाई थी जो एनआईए के अफसरों के हाथ सुहैल के मोबाइल से लगी हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने सुहैल का लैपटॉप भी जब्त किया, जिस पर वह ऑनलाइन ट्रेनिंग लेता था। जो वीडियो एनआईए को मोबाइल से बरामद हुई है, उसमें वह खुद के तैयार किए बम फटने के बाद खुशी मनाता दिख रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आईएस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया था। एनआईए ने अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना मुफ्ती सुहैल, पचदरा में इरशाद, और नौगांवा सादात के गांव सैदपुर इम्मा निवासी रईस और सईद के घर छापेमारी की।
विज्ञापन
एनआईए ने आईएस के एन मॉड्यूल के सरगना सुहैल को नगर के मोहल्ला मुल्लाना स्थित अपने पैतृक घर से गिरफ्तार किया था जबकि सैदपुर इम्मा निवासी सईद, रईस और मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया था। छापेमारी में दौरान टीम ने सरगना सुहैल और रईस व सईद के घर में भारी मात्रा में असलाह और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।