फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Suddenly the DM reached the district hospital, there was a stir

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the DM reached the district hospital, there was a stir
मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। अचानक डीएम को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने भर्ती मरीजों के बारे में पूछा। टीकाकरण केंद्र का भी जायजा लिया। डीएम ने केंद्र में किशोरों के भी टीकाकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर डीएम जिला अस्पताल पहुंचे। वह सीधे इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। जहां मौजूद फार्मासिस्ट से भर्ती मरीज किस रोग से पीड़ित हैं, किस रोग के अधिक मरीज हैं आदि जानकारी ली। उन्होंने वार्ड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह टीकाकरण केंद्र पहुंचे। केंद्र लाभार्थियों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य कर्मियों से वजह जानी। डीएम ने किशोरों के टीकाकरण की जानकारी ली तो स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि यहां सिर्फ कोविशील्ड लगाई जाती है। किशोरों का टीकाकरण महिला अस्पताल में किया जाता है। जिसपर डीएम ने जिला अस्पताल में भी किशोरों के टीकाकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed