फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students dies due to hanging

छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
students dies due to hanging
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में गुरुवार की सुबह आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने एक किशोर पर बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी ने आरोपी से परेशान होकर ही अपनी जान दी है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, गुरुवार की शाम को आई पीएम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कालोनी में ऑटो चालक अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। ऑटो चालक की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की पंद्रह वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार की सुबह चालक ऑटो चलाने चला गया था। जबकि उसकी पत्नी फैक्टरी में काम करने चली गई थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसी मकान के बराबर वाले कमरे में किराये पर रहने वाली महिला ने ऑटो चालक की बेटी को फंदे पर लटका देखा तो उसने शोर मचा दिया। फोन पर मकान मालकिन को कॉल कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मकान मालकिन, ऑटो चालक और उसकी पत्नी भी घर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और उसकी जिंदगी की आस में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता ने फव्वारा चौक के पास रहने वाले एक नाबालिग पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी उसकी बेटी को एक साल से तंग कर रहा था। वो शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। पिता का कहना है कि आरोपी ने बेटी को धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो तेजाब डालकर उसका चेहरा झुलसा देगा। कई बार बेटी ने मां बाप से इसकी जानकारी भी की थी। तब दंपती ने आरोपी के मां-बाप और दादी से भी शिकायत की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पीएम रिपोर्ट में लटकने से किशोर की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed