फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student was molested, threatened with death if she protested

Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student was molested, threatened with death if she protested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी करीब एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आराेपी अहान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बेटी नवीननगर स्थित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। करीब एक साल से बेटी को कंप्यूटर सेंटर आते-जाते मऊ चौराहा निवासी अहान अंसारी परेशान करता है। रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है। पिता का कहना है कि बेटी ने पढ़ाई छूटने और बदनामी के डर से सब सहन करती रही। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। छेड़खानी से तंग आकर पीड़िता ने पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता ने आरोपी को समझाया लेकिन आरोपी का दुस्साहस बढ़ता ही चला गया। 15 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे छात्रा कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी रास्ते में मिल गया। उसने छात्रा से छेड़खानी की।
विज्ञापन

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने और लाश गायब करने की धमकी दी। छेड़खानी और धमकियां मिलने से पीड़िता डरी और सहमी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस आरोपी अहान अंसारी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed