फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student killed in accident in moradabad

सड़क हादसे में छात्र की मौत, साथी घायल

Sun, 26 Nov 2017 02:14 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
student killed in accident in moradabad
सड़क हादसे में छात्र की मौत - फोटो : demo image
सिविल लाइंस में काजीपुरा के पास देर रात बाइक सवार बीएड छात्र समेत दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, उसका साथी घायल हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया है। हादसे से छात्र के घर में मातम छा गया, परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित मेहलकपुर निजामपुर गांव में टिंकू सागर (22) परिवार के साथ रहता था। वह मेरठ स्थित कालेज से बीएड कर रहा था। उसकी दोस्ती बेरो वाली मिलक निवासी भूपेंद्र से थी। भूपेेंद्र के साथ टिंकू हरथला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता था। वह शुक्रवार रात को बाइक पर भूपेंद्र के साथ हरथला से घर जा रहा था। भूपेंद्र ने बताया कि वह दोनाें जब काजीपुरा और जवाहर नगर के बीच भगवती इंटर कालेज के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद टिंकू बेसुध हो गया, भूपेंद्र घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र हादसे के बाद टिंकू के घर पहुंचा और उसके कमरे में जाकर लेट गया। इस दौरान टिंकू की मां वीरवती ने भूपेंद्र को चोटिल देख उससे टिंकू के बारे में जानकारी की तो हादसे का पता चला। परिजन मौके पर पहुंचे और टिंकू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में छात्र की हत्या की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो हादसे की जानकारी हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से टिंकू की मौत की पुष्टि हुई है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed