Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strengthen BJP at booth level to ensure victory: Acharya Narendra

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत कर दिलाएं जीत : आचार्य नरेंद्र

Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Strengthen BJP at booth level to ensure victory: Acharya Narendra
कांठ नगर में भाजपा की बैठक में बोलते आचार्य नरेंद्र। संवाद - फोटो : samvad
कांठ। बुधवार को नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक मुख्य अतिथि भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पखवाड़ा के तहत गरीब बस्तियों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाए और उनका निस्तारण भी कराएं। साथ ही प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर जन सेवा संबंधित कार्य कराने और अस्पतालों में मरीजों को फल आदि का वितरण भी किया जाए। कहा कि प्रत्येक बूथ पर लोगों में राष्ट्र भावना जागृत करना आदि कराए जाएं। बैठक में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने औी जीत दिलाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, निरूपम विश्नोई, सोशल मीडिया संयोजक मुकुल कुमार, प्रमोद कुमार, चंचल पाल, देवेंद्र सिंह, सूरज सिंह गुर्जर, मनीष चौहान, साजिद इदरीसी, रामचंद्र जाटव, डॉ. नेपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed