{"_id":"66e814b450e445e0cd03f7a3","slug":"sri-sri-ravi-shankar-reached-moradabad-tmu-conferred-honorary-degree-of-d-litt-to-him-interacted-with-stude-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पहुंचे श्रीश्री रविशंकर: टीएमयू ने प्रदान की डीलिट की मानद उपाधि, विद्यार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पहुंचे श्रीश्री रविशंकर: टीएमयू ने प्रदान की डीलिट की मानद उपाधि, विद्यार्थियों से किया संवाद
Mon, 16 Sep 2024 04:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:51 PM IST
सार
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर शामिल हुए। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर मुख्य अतिथि के ताैर पर शामिल हुए। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
सोमवार को श्रीश्री रविशंकर का टीएमयू पहुंचने पर कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने स्वागत किया। यूथ मीट के दौरान श्रीश्री रविशंकर विद्यार्थियों के साथ सफलता, सकारात्मक सोच, ऊर्जा आदि विषयों पर संवाद किया। विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत करेंगे।
विज्ञापन
शाम को श्रीश्री रविशंकर ज्ञान वार्ता में शहर के उद्योगपति, निर्यातक, चिकित्सक, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि से रूबरू होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षकों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए चर्चा होगी। साथ ही कृषि में सुधारों एवं प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन