फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MLA appeared in court in Chhajalat case

छजलैट प्रकरण में कोर्ट में हाजिर हुए सपा विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP MLA appeared in court in Chhajalat case
मुरादाबाद। वाहन चेकिंग के विरोध करने व भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सपा नेताओं के विरुद्ध चल रहे मुकदमे में गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। आजम खां के वकील ने स्थगन प्रार्थना पत्र देकर सुनवाई के लिए समय की मांग की।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी थाना छजलैट में चेकिंग के दौरान रोक ली गई थी। इसके बाद वहां सपा नेताओं का जमावड़ा लग गया था, उन पर आरोप लगा कि इन नेताओं ने भड़काऊ भाषण विवाद कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएल ए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में की जा रही है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में गुरुवार को मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के विधायक नईम उल हसन, राजकुमार प्रजापति, राजेश यादव हाजिर आये तथा आजम खां के वकील शहनवाज सिबते की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए आठ अक्टूबर नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed