फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of assault on mining officer and SDM formation of SIT for investigation responsibility to SP Sandeep Meen

Moradabad: खनन अधिकारी व एसडीएम से मारपीट का मामला, जांच के लिए एसआईटी का गठन, एसपी संदीप मीणा को जिम्मेदारी

Fri, 21 Oct 2022 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

अशोक कुमार की ओर से पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा, टीम पर हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 12 अक्तूबर की रात पुलिस जफर की तलाश में उत्तराखंड के भरतपुर गांव पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Case of assault on mining officer and SDM formation of SIT for investigation responsibility to SP Sandeep Meen
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला और उत्तराखंड के भरतपुर में पुलिस टीम पर हमले के मामले की जांच के लिए बनाई एसआईटी के प्रभारी में फेरबदल किया गया है। एसपी यातायात की जगह एसपी देहात संदीप कुमार मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्योहारों के मद्देनजर एसपी यातायात व्यस्त रहेंगे। जांच पर कोई असर न पड़े। इसलिए उन्हें एसआईटी से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में उत्तराखंड बॉर्डर पर 13 सितंबर की रात खनन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अवैध रूप से उत्तराखंड से खनन लेकर यूपी में प्रवेश कर रहे डंपरों को पकड़ लिया था। इसी दौरान वहां खनन माफिया आ गए थे। भीड़ बढ़ने पर खनन अधिकारी ने एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह को भी मौके पर बुला लिया था। इसी दौरान खनन माफिया ने भीड़ को उकसाकर अफसरों पर हमला कराकर डंपर छुड़ा लिया था।

विज्ञापन

 

 

इस मामले में अशोक कुमार की ओर से पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा, टीम पर हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 12 अक्तूबर की रात पुलिस जफर की तलाश में उत्तराखंड के भरतपुर गांव पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस ने जफर को पकड़ लिया था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। जिसमें छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने एसपी अपराध/यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। टीम में इंस्पेक्टर योगेंद्र कृष्ण यादव, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, मोहित काजला, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकुल और संजीव धामा को शामिल किया गया है। एसएसपी हेमंत कुमार ने बृहस्पतिवार को एसआईटी के प्रभारी बदल दिए हैं।अब एसपी देहात संदीप कुमार मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed