फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Soldier's wife dies, family members allege murder

सिपाही की पत्नी की संदिग्ध मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife dies, family members allege murder
मैनाठेर थानाक्षेत्र के नूरपुर गांव में रविवार देर रात सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, तो मायके वाले नाराज हो गए। मायके वालों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। नाराज लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सोमवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मैनाठेर थानाक्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी विमल कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। इन दिनों विमल की ड्यूटी बरेली सिटी जीआरपी थाने की चौकी भोजीपुरा में चल रही है। नौ साल पहले विमल की शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर गांव निवासी पुष्पा (30) के साथ हुई थी। रविवार रात पुष्पा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था कि बीमारी के चलते पुष्पा की मौत हुई है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह शेरुआ धर्मपुर गांव से पुष्पा के मायके वाले भी नूरपुर गांव पहुंच गए। उन्होंने पुष्पा का शव देखकर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे। हंगामे से पहले मृत महिला का पति विमल फरार हो चुका था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। सूचना मिलने पर मैनाठेर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, तो मायके वाले भड़क गए। मायके वालों ने पुलिस से पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मायके वालों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। साथ ही पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक होती रही। थाना प्रभारी के समझाने पर मायके वाले शांत हो गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सोमवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मैनाठेर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मैनाठेर पुलिस पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
मायके वालों ने मैनाठेर पुलिस पर लापरवाही बरतने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता नंदराम सिंह का आरोप है कि मैनाठेर पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा ने छोड़े हैं दो मासूम
पुष्पा की शादी 2013 में सिपाही विमल कुमार के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मां की मौत पर दोनों बच्चे बेहाल नजर आए। पुष्पा की मौत पर उसकी मां शीला और पांच भाई बहनों का भी रोते बिलखते बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed