फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart city: installing lights or wasting money

स्मार्ट सिटी : लाइट लगा रहे या धन खपा रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Smart city: installing lights or wasting money
मुरादाबाद। स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा कार्य जारी है। पुलिस लाइन गेट से जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी मार्ग तक
विज्ञापन

की सड़क को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इस मार्ग पर एक साल पहले ही नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइटों से थोड़ा हट कर 25 डेकोरेटेड लाइटें लगाई गई थी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत छोटी हाइट की लैंप की तरह डेकोरेट लाइटें लगवाई गई हैं। एक ही मार्ग पर तीन तरह की लाइटें वह भी कम फासले पर लगाए जाने से स्मार्ट सिटी के कामकाज को लेकर सवालिया निशान लगने लगा है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत महिला थाने से पुलिस लाइन गेट होते हुए जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी जाने वाले मार्ग को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर ऊंची हाइट की स्ट्रीट एलईडी लाइटें पहले से पथ प्रकाश के लिए लगी हुई हैं। एक साल पहले सड़क की साइड पटरी की मरम्मत के साथ इस मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम द्वारा उस पर पहले से लगी स्ट्रीट लाइटों से कुछ छोटे व तांबे कलर के आकर्षक पोल के साथ 25 डेकोरेशन लाइटें भी लगवा दी गईं। पहले से ही काफी नजदीक लगीं इन लाइटों के अलावा अब स्मार्ट सिटी की ओर से इस मार्ग पर डेकोरेशन लाइटों से भी कम हाइट के पोल पर लैंपनुमा डेकोरेशन लाइटें लगा दिया है। इसके चलते कई स्थानों पर तीनों लाइटों के बीच कहीं पांच फिट तो कहीं दस फिट फासला रह गया है। जिसे देख लोग अब नगर निगम व स्मार्ट सिटी के कार्य पर सवालिया निशान भी लगाने लगे हैं। कुछ लोग यह तक कहने लगे हैं कि स्मार्ट सिटी के धन को खपाने के लिए बिना आवश्यकता वाले स्थान पर यह स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। हालांकि नगर निगम के जलकल अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए जा रही डेकोरेशन लाइटों के विधिवत काम शुरू कर देने के बाद पुरानी स्ट्रीट लाइटों को वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले बनी साइड पटरी पहले उखाड़ चुके
पुलिस लाइन गेट से जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी तक करीब डेढ़ साल पहले साइड पटरी का निर्माण किया गया था। बताया जाता है कि करीब चार लाख रुपये की इन साइड पटरियों की सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स को भी छह माह पहले सड़क व नाली चौड़ीकरण के नाम पर उखाड़ दिया गया। उसके स्थान पर अब नए सिरे से सीसी टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed